🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पशुपालन विभाग करेगा चतुर्थ श्रेणी के 612 पदों पर संविदा भर्ती

👤
Admin
👁 2171 व्यूज
📍 Bhopal
पशुपालन विभाग करेगा चतुर्थ श्रेणी के 612 पदों पर संविदा भर्ती
15 अक्टूबर 2018। प्रदेश के पशुपालन विभाग ने चतुर्थ श्रेणी के 612 नये पद स्वीकृत किये हैं तथा अब वह इन पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति करेगा। इसके लिये उसने मप्र पशुपालन चतुर्थ श्रेणी संविदा सेवा नियुक्ति तथा सेवा की शर्तें नियम 2018 जारी कर दिये हैं। ये सभी पद ग्रामीण क्षेत्र के पशु चिकित्सालयों एवं औषधालयों के लिये स्वीकृत किये गये हैं। प्रदेश में पशु चिकित्सालय 1012 तथा पशु औषधालयों की संख्या 1585 है।



इन पदों के लिये शैक्षणिक अर्हता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण मांगी गई है तथा इन पर नियुक्त व्यक्ति को कलेक्टर दर पर मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। ये नियुक्तियां जिला स्तर पर की जायेंगी। हर जिले में उप संचालक पशु चिकित्सा की अध्यक्षता में चयन समिति होगी जिसमें जिले के सिविल सर्जन, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी तथा एक आरक्षित वर्ग का द्वितीय श्रेणी नामनिर्दिष्ट अधिकारी सदस्य होंगे। नियुक्ति प्राधिकारी भी जिले का उप संचालक पशु चिकित्सा होगा। इन पदों पर पहले दो सालों के लिये नियुक्ति दी जायेगी तथा उसके बाद काम अच्छा पाये जाने पर एक साल की और वृध्दि की जायेगी।



उक्त नये नियमों में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष दी गई है परन्तु अधिकतम आयु में अजाजजा, ओबीसी एवं विधवा व्यक्ति के लिये 5 वर्ष तथा ग्रीनकार्ड धारक के लिये 2 वर्ष की छूट दी गई है परन्तु किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विज्ञापन जारी किये जायेंगे जिसकी एक प्रति जिला कलेक्टर और जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा की जायेगी। आवेदक का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना एवं संबंधित जिले का मूल निवासी होना जरुरी होगा।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के पशु चिकित्सालयों एवं औषधालयों में संविदा आधार पर 612 चतुर्थ श्रेणी कर्मी नियुक्त किये जायेंगे। अभी भर्ती नियम जारी किये गये हैं तथा दो माह बाद ही इसके विज्ञापन जारी किये जायेंगे क्योंकि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।





- डॉ. नवीन जोशी

Tags :