🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक भारत लौटीं, जोरदार स्वागत

👤
Admin
👁 19250 व्यूज
📍 1
रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक भारत लौटीं, जोरदार स्वागत
रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक भारत लौटीं, जोरदार स्वागत

रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक (ब्रॉन्ज) दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक बुधवार तड़के दिल्ली पहुंची. साक्षी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं और यहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

हरियाणा सरकार के पांच मंत्री भी साक्षी के स्वागत में एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे. साक्षी यहां से हरियाणा के रोहतक जिले में अपने गांव मोखरा खास के लिए रवाना होंगी. रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी ने इस तरह के जोरदार स्वागत के लिए धन्यवाद दिया.

हरियाणा के खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज भी रियो में हेड ऑफ स्टेट डेलिगेशन के तौर पर मौजूद थे और वे भी साक्षी के साथ ही वापस लौटे हैं. लौटने से पहले साक्षी ने एक ट्वीट किया, 'आ रही हूं मैं, अपने देश अपने घर!'

बताया गया है कि बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी साक्षी के गांव का दौरा करेंगे. गांव में साक्षी के जोरदार स्वागत की तैयारियां हो चुकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि यहां करीब 30 हजार लोगों का हुजूम जुटेगा. साक्षी को यहां राज्य सरकार की ओर से 2.5 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे.

दिल्ली विधानसभा ने साक्षी मलिक के माता-पिता को किया सम्मानित

दिल्ली विधानसभा ने साक्षी मलिक के माता-पिता को मंगलवार को सम्मानित किया. विधानसभा में विपक्षी नेता विजेंद्र गुप्ता समेत कई विधायकों ने साक्षी के माता-पिता को ओलिंपिक में उनकी बेटी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने एक धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करने के लिए साक्षी के माता-पिता और कोच को बधाई दी. साक्षी के माता-पिता और कोच विधानसभा में आए हुए थे.

लांबा ने कहा कि एक ऐसे देश में जहां लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है, साक्षी की उपलब्धि अन्य महिलाओं को प्रेरणा देगी. दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने भी साक्षी के माता-पिता और कोच को बधाई दी और कहा कि प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करने की जरूरत है.

Tags :