🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पेड न्यूज की सजगता के साथ समीक्षा करें

👤
Digital Desk
👁 1669 व्यूज
📍 Bhopal
पेड न्यूज की सजगता के साथ समीक्षा करें
20 अक्टूबर 2018। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल.कान्ता राव के निर्देश पर मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने कहा की पेड न्यूज के संबंध में सजगता के साथ कार्य किया जायें । पेड न्यूज से आशय ऐसे समाचार से है जिसके प्रकाशन के लिये किसी भी प्रकार का भुगतान किया गया हो। किसी पार्टी अथवा अभ्यर्भी के संबंध में एक सा विज्ञापन सभी न्यूज पेपर में प्रकाशित किया गया हो।



संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया पेड न्यूज विधान सभा चुनाव में गंभीर मुद्दा होगा, इसको पूरी गंभीरता के साथ देखा जायें। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रत्येक चैनल की मॉनीटरिंग में चौकसी रखी जावे। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिये व्यय सीमा 28 लाख रुपये है, इससे अधिक व्यय होने पर प्रत्याशी अयोग्य घोषित हो जायेगा। चुनाव में निष्पक्षता, समानता और निर्भीकता के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय सीमा निर्धारित की गई है। पेड न्यूज घोषित होने पर उसका व्यय प्रत्याशी के खर्च में जुड जायेगा। बैठक में मुख्य नोडल अधिकारी अपर संचालक जनसंपर्क एल.आर.सिसोदिया सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



श्री कोल ने कहा की मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष यह देखे की किसी प्रत्याशी के संबंध में बढा़-चढाकर विवरण दिया जा रहा हो और यदि चुनाव में कोई ऐसा प्रत्याशी है, जिसका स्वयं का न्यूज पेपर या इलेक्ट्रॉनिक चैनल में लगातार उसके पक्ष में समाचार प्रसारित किये जा रहे हो, तो उसका व्यय आंकलित कर पेड न्यूज की श्रेणी में आयेगा। किसी राजनैतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में प्रशंसा के समाचार लगातार प्रकाशित होना और महिमा मंडित करने संबंधी समाचार भी पेड न्यूज की श्रेणी में आयेगें।
Tags :