🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

दो मंत्रियों के क्षेत्र में खुल गये उद्यानिकी एवं कृषि महाविद्यालय

👤
Digital Desk
👁 2010 व्यूज
📍 Bhopal
दो मंत्रियों के क्षेत्र में खुल गये उद्यानिकी एवं कृषि महाविद्यालय
31 अक्टूबर 2018। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में उद्यानिकी एवं कृषि महाविद्यालय खुल गये हैं। ये दोनों कालेज सागर जिले में हैं। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव के रहली विधानसभा क्षेत्र में रनगवां में उद्यानिकी कालेज खोला गया है जबकि गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खुरई विधानसभा क्षेत्र में कृषि कालेज खोला गया है। दोनों ही कालेजों को जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरु कृषि विवि से संबध्द किया गया है। हांलाकि इन दोनों कालेजों में अधोसंरचनायें अपूर्ण हैं।



रहली के उद्यानिकी कालेज के लिये राज्य शासन ने 40 हैक्टेयर भूमि आवंटित की है। इस कालेज की अधोसंरचना पर एक बार का व्यय 82 करोड़ 92 लाख 3 हजार रुपये तथा सालाना व्यय 31 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपये मंजूर किया गया है। कालेज में डीन, प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के कुल 51 पद तथा गैर शैक्षणिक 41 पद इस प्रकार कुल 92 पद स्वीकृत किये गये हैं। फिलहाल यह कालेज रनगवां में पहले से स्थित उद्यानिकी डिप्लोमा संस्थान भवन में खोला गया है।



इसी प्रकार, खुरई में कृषि कालेज हेतु ग्राम सुनेटी में 30 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इस कालेज हेतु एक बार के व्यय हेतु 98 करोड़ 21 लाख 46 हजार रुपये एवं सालाना व्यय हेतु 32 करोड़ 99 लाख 31 हजार रुपये मंजूर किये गये हैं। कालेज में डीन, प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के कुल 23 पद तथा गैर शैक्षणिक 54 पद इस प्रकार कुल 86 पद स्वीकृत किये गये हैं। फिलहाल यह कालेज खुरई कृषि उपज मंडी के पास स्थित एक बहुमंजिला सरकारी स्कूल भवन के एक फ्लोर को लेकर प्रारंभ किया गया है।



इसी माह से प्रारंभ हुये इन दोनों कालेजों में पहला बैच रहली के उद्यानिकी कालेज में 63 विद्यार्थियों का तथा खुरई के कृषि कालेज में 43 विद्यार्थियों का है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि सागर जिले के रहली में उद्यानिकी तथा खुरई में कृषि कालेज इसी माह से प्रारंभ कर दिया गया है। फिलहाल इसके लिये अस्थाई प्रबंध हैं। धीरे-धीरे इनका अपना भवन तथा नियमित स्टाफ नियुक्त कर दिया जायेगा।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :