🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी ने दिया टिकट

👤
Digital Desk
👁 2395 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी ने दिया टिकट
गुड्डू मालवा के प्रभावशाली नेता बताए जा रहे हैं. प्रेमचंद गुड्डू के भाजपा में शामिल होने से उनकी ताकत मजबूत होगी.



2 नवंबर 2018। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू बीजेपी में शामिल हो गए हैं. प्रेमचंद को दिग्‍विजय सिंह का काफी करीबी माना जाता है. गुड्डू मालवा के प्रभावशाली नेता हैं. प्रेमचंद गुड्डू के शामिल होने से भाजपा को काफी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है. बीजेपी में आते ही प्रेमचंद गुड्डू को विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिल गया. उन्‍हें घटिया से टिकट दिया गया है. गुड्डू के लिए बीजेपी ने घटिया से अपना उम्‍मीदवार बदला है. पहले यहां से किसी और को उतारा गया था.



प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि जो कांग्रेस चला रहे हैं वे ना दलितों की और ना ही गरीबों की भावना समझते हैं. राजा महाराजा में तू-तू, मैं-मैं होती है, इसलिए वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के दमघोटू माहौल के चलते गुड्डू भाजपा में शामिल हुए. इंदौर में गुड्डू के बेटे अजित जो मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष थे उन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ले ली.



वहीं कांग्रेस के कुछ और नेताओं के भी बीजेपी का दामन थामने की उम्‍मीद जताई जा रही है. इनमें सत्यनारायण पटेल का नाम भी शामिल है. सत्‍यनारायण पटेल, राऊ से भाजपा प्रत्‍याशी हो सकते हैं. इनके अलावा विश्‍वनाथ पटेल और छतरपुर जिले के कांग्रेस विधायक कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा भी भगवा दल का दामन थाम सकते हैं.



राजनगर से कांग्रेस विधायक नातीराजा ने एक बजे नामांकन फार्म खरीदा है. वे कांग्रेस से टिकट के प्रति आश्वस्त हैं. फिलहाल ग्रामीण इलाके में जनसंपर्क कर रहे हैं. टिकट के लिए उनके व सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन के बीच संघर्ष है. नातीराजा लगातार तीन टर्न से विधायक हैं. पहला टर्न छतरपुर से व इसके बाद लगातार दो बार से राजनगर विधायक हैं.
Tags :