🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

साधना सिंह की आय हुई कम, फिर भी वे पति शिवराज सिंह चौहान से अमीर हैं

👤
Digital Desk
👁 2366 व्यूज
📍 Bhopal
साधना सिंह की आय हुई कम, फिर भी वे पति शिवराज सिंह चौहान से अमीर हैं
6 नवंबर 2018। 2013 में शिवराज सिंह की कुल संपत्ति 1 करोड़, 65 लाख रुपए थी, जबकि साधना सिंह की कुल संपत्ति 3 करोड़, 57 लाख रुपए थी.



मध्य प्रदेश के सीएम की संपत्ति में पिछले पांच साल में आय में इज़ाफा हुआ है और उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति कम हुई है, लेकिन फिर भी साधना सिंह अपने पति से ज़्यादा अमीर हैं.



हालांकि सीएम शिवराज की आय में 1 करोड़, 18 लाख 50,000 रुपए का इज़ाफा हुआ है और अब उनके पास कुल 2 करोड़ 83 लाख 50,000 रुपए हैं. साधना सिंह की आय 5 लाख रुपए घटी है लेकिन फिर भी उनके पास अपने पति से कहीं ज़्यादा संपत्ति है. साधना सिंह कुल 3 करोड़, 52 लाख रुपए की मालकिन हैं.



2013 में शिवराज सिंह की कुल संपत्ति 1 करोड़, 65 लाख रुपए थी, जबकि साधना सिंह की कुल संपत्ति 3 करोड़, 57 लाख रुपए थी. सीएम शिवराज की इस संपत्ति में कुल 96 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 492 ग्राम सोने के ज़ेवर हैं. शिवराज सिंह के पास कोई कार नहीं है लेकिन साधना सिंह के पास वर्ष 2000 मॉडल की एक पुरानी अंबेसेडर कार है. सीएम के पास कुल 45 हज़ार रुपए कैश हैं और साधना सिंह के खाते में 40 हज़ार रुपए हैं. सीएम के 36 लाख 68 हज़ार रुपए बैंक में जमा हैं.



चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अब तक 19 लाख, 70 हज़ार, 485 रुपए की आमदनी हो चुकी है लेकिन साधना सिंह अभी उनसे पीछे हैं. साधना सिंह इस अवधि में 37 लाख, 94 हज़ार, 644 रुपए ही कमा सकीं हैं.



Tags :