🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राज्यपाल ने दो मंत्रियों को अयोग्य करार देने की याचिका खारिज की

👤
डिजिटल डेस्क
👁 1826 व्यूज
📍 Bhopal
राज्यपाल ने दो मंत्रियों को अयोग्य करार देने की याचिका खारिज की
16 नवंबर 2018। राज्यपाल आनंदी पटेल ने राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी को अयोग्य करार देने की याचिका खारिज कर दी है।



भोपाल निवासी डा. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने गत 12 फरवरी 2018 को यह याचिका राज्यपाल के पास दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्रिपरिषद के दोनों सदस्य भोपाल के बरकत उल्ला विवि से अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। अपने आरोपों के सन्दर्भ में उन्होंने विवि के उन वाहनों की जोकि दोनों मंत्रिपरिषद सदस्यों के यहां लगे थे की लाग बुक और उन विवि कर्मियों की सेलरी स्लिप दी जो इन दोनों मंत्रिपरिषद सदस्यों के केम्प आफिस में लगे थे और इस आधार पर उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाये।



राज्यपाल ने इस याचिका पर भारत चुनाव आयोग से परामर्श मांगा। आयोग ने गत 18 अक्टूबर 2018 को परामर्श दिया कि याचिका में लगे आरोपों के सन्दर्भ में ऐसा कोई प्रमाण नहीं दिया गया कि दोनों मंत्रिपरिषद सदस्य कोई लाभ का पद प्राप्त किये हुये हैं। साथ ही दोनों सदस्यों को मिली सुविधायें उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य काार देने के लिये संविधान के अनुच्छेद 191 के तहत कोई आधार नहीं है।



भारत चुनाव आयोग के उक्त परामर्श पर विचार करने के बाद राज्यपाल ने आदेश जारी किया कि दोनों मंत्रिपरिषद सदस्य विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार घोषित करने के लिये पात्र नहीं हैं और उन्होंने उक्त याचिका को निरस्त कर दिया। राज्यपाल के इस आदेश को राजभवन ने जारी कर दिया है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :