🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मोदी बोले, कांग्रेस में मुकाबले की हिम्मत नहीं रही तो मेरी मां को गाली दे रहे हैं

👤
डिजिटल डेस्क
👁 1790 व्यूज
📍 Bhopal
मोदी बोले, कांग्रेस में मुकाबले की हिम्मत नहीं रही तो मेरी मां को गाली दे रहे हैं
24 नवंबर 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को लेकर की गई कांग्रेस नेता राज बब्बर की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी से मुकाबला नहीं कर पाते इसलिए मां को गाली देते हैं.



मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर की रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने अपनी मां को लेकर की गई कांग्रेस नेता राज बब्बर की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी से मुकाबला नहीं कर पाते इसलिए मां को गाली देते हैं.



पीएम मोदी ने बोफोर्स घोटाले और भोपाल गैस कांड पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा 'कांग्रेस के लोग मुझे और मामा शिवराज को गाली देते हैं. अरे अगर किसी मामा पर इतना ध्यान देना है तो मामा क्वात्रोची और मामा एंडरसन पर ध्यान क्यों नहीं दिया, अगर ऐसा करते तो देश की जनता के साथ न्याय होता.'



पीएम ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी अगर सोच रही है कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जाएगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी. कांग्रेस पार्टी जितनी गाली मामा शिवराज को देगी उतना ही जवाब मध्य प्रदेश के उनके भांजे और भांजी देने वाले हैं.'



प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश के सवा सौ करोड़ हमारे हाईकमान है, हमारी सरकार किसी मैडम के रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार नहीं है. पिछले 18 साल से सीना तान के मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गयी है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई है.'



पीएम मोदी ने कहा कि हाथ में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों के दिमाग कंफ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है. कांग्रेस को तकलीफ ये है कि लोग शिवराज जी को मामा क्यों कहते हैं जिसके दिल में दो मां का प्यार होता है, उसे ही तो मामा कहते हैं.



पीएम मोदी ने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बंटवारे की राजनीति की और इसी आधार पर चुनावी गणित भिड़ाया, इसे माफ नहीं करना चाहिए. पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश अब विकास की छलांग लगाने के लिए तैयार है.



Tags :