🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल में बनेंगे हैवी व्हीकल, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

👤
Digital Desk
👁 1878 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में बनेंगे हैवी व्हीकल, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
कंपनी अप्रैल 2020 से प्लांट में उत्पादन शुरू कर देगी।



07 दिसंबर 2018। स्वीडिश कंपनी वॉल्वो भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी आयशर के साथ ज्वाइंट वेंचर में भोपाल में 40 हजार हैवी व्हीकल (ट्रक और बस) बनाएगी। कंपनी ने पिछले दिनों भोपाल के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट का भूमिपूजन भी कर दिया है।



माना जा रहा है कि कंपनी अप्रैल 2020 से प्लांट में उत्पादन शुरू कर देगी। इस प्लांट के लिए आयशर-वॉल्वो का ज्वाइंट वेंचर 400 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है। भोपाल में स्थापित हो रहे प्लांट से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।



दोनों कंपनियों की यह योजना करीब चार साल पुरानी है। कंपनी को प्लांट लगाने के लिए भोपाल के पास डेढ़ सौ एकड़ जमीन दी गई है। अब तक यह प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में चल रहा था। सरकार द्वारा कंपनी को जमीन भी काफी समय पहले दे दी गई थी।



आचार संहिता के दौरान कंपनी ने प्लांट के लिए भूमिपूजन कर प्लांट स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। प्लांट को स्थापित करने में करीब डेढ़ साल का वक्त लगेगा। अप्रैल 2020 से इस प्लांट में हैवी ट्रक और बस बनना शुरू हो जाएंगे। इस प्लांट की क्षमता करीब 40 हजार हैवी व्हीकल बनाने की होगी।



आयशर-वॉल्वो के ज्वाइंट वेंचर का एक प्लांट मप्र में ही पहले से चल रहा है। यह प्लांट पीथमपुर में संचालित है और यहां करीब 90 हजार हैवी व्हीकल बनाने की क्षमता है। नए प्लांट के साथ कंपनी की क्षमता करीब एक लाख 30 हजार हैवी व्हीकल बनाने की हो जाएगी।



Tags :