🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जनहित जागरण और एआईसी आरटेक के संयुक्त प्रयास से चुने गए सोशल स्टार्टअप

👤
Digital Desk
👁 2111 व्यूज
📍 Bhopal
जनहित जागरण और एआईसी आरटेक के संयुक्त प्रयास से चुने गए सोशल स्टार्टअप
8 दिसंबर 2018। 'वन मूव केन स्टार्ट ए मूवमेंट' इसी विचार के साथ 'जनहित जागरण' प्लेटफार्म के तहत शुक्रवार को सोशल अंतरप्रेन्योर के लिए स्पेशल इवेंट आयोजित किया गया। 'एआईसी आरटेक' की पार्टनरशिप में डिजाइन किए गए इस इवेंट में एआईसी आरटेक इन्यूबेशन पार्टनर है। इवेंट में ऐसे आइडिया जो सोशल स्टार्टअप के तौर पर कारगर साबित हो सकते हैं, इनके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए थे। 5 दिसंबर तक अप्लाई करने वाले स्टार्टअप्स को इस फील्ड से जुड़े सम्मानिय लोगों की ज्यूरी ने परखा और इनमें से तीन बेस्ट आइडिया को विजेता के रूप में चुना। जजेस की इस टीम में जिग्ना मिस्त्री और भरत पारिख शामिल थे।



सोशल इंटरेस्ट आइडिया

इस इवेंट के लिए ऑनलाइन दिल्ली, भोपाल और इंदौर से आवेदन प्राप्त हुए। ये सभी 11 आइडिया चूंकि सोशल इंटरेस्ट पर आधारित थे, इसलिए इनमें गांवों के विकास से संबंधित आइडिआज अधिक थे। विभिन्न क्षेत्रों से आई एंट्रीज को जजेस ने विभिन्न कसौटियों पर परखा और इसके बाद इन तीन स्टार्टअप्स को विनर के तौर पर चयन किया।



ये बने विजेता

विजेता बने स्टार्टअप के आइडियाज में केवल एक बात कॉमन थी सोशल इंटरेस्ट, जबकि इनका वर्किंग एरिया और थीम एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा थे।



1. रघु पांडे दृ आई मैच्योर (डिजिटल मैच्योरिटी)

2. स्वपनिल त्रिपाठी दृ लोक कल्याण भूमिका समिति (ग्रामीण कारीगरों के साथ काम करने वाला एनजीओ)

3. विश्वास घुसे द मंदार एंड नो मोर (वर्किंग इन प्रिवेंशन ऑफ डेथ बाय ड्राउनिंग अर्थात पानी में डूबने से होने वाली मौतो से बचाव)



Tags :