🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख सचिव की बीमारी देख आयुक्त ने दी कर्मचारियों को धूप सेकने की सलाह

👤
Digital Desk
👁 1855 व्यूज
📍 Bhopal
मुख सचिव की बीमारी देख आयुक्त ने दी कर्मचारियों को धूप सेकने की सलाह
09 दिसंबर 2018। राज्य के जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा की बीमारी देख आयुक्त जनजातीय कार्य दीपाली रस्तागी ने भोपाल मुख्यालय में पदस्थ अपने सभी कर्मचारियों को धूप सेकने की सलाह दी है। दरअसल प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा लम्बे समय से विटामिन डी की कमी से परेशान हैं तथा इसकी कमी से डिप्रेशन, थकान, बोन एवं हेयर लॉस, मसल्स पेन सहित अन्य कई बीमारियां शरीर में घर बना लेती हैं। इस बीमारी से बचने का एकमात्र अच्छा उपाय धूप सेकना ही होता है क्योंकि धूप सेकने से व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में विटमिन डी मिल जाता है।



आयुक्त जनजातीय कार्य दीपाली रस्तोगी को जब अपने प्रमुख सचिव की यह बीमारी ज्ञात हुई तो उन्होंने एक परिपत्र जारी कर कहा है कि कार्यालय के कर्मचारी प्रात: साढ़े दस बजे से अपरान्ह कार्यालय समय तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करते हैं। इस मध्य वे सूर्य के प्रकाश के सम्पर्क में नहीं रह पाते हैं जिसके कारण सूर्य की किरणों से मिलने वाले विटामिन डी की मात्रा शरीर को नहीं मिल पाती है।



अत: कार्यालय के समस्त कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे मध्यान्ह भोजन अवकाश के समय कार्यालय की छत पर जाकर इच्छानुसार/आवश्यक्तानुसार धूप का सेवन आवश्यक रुप से करें जिससे शरीर को आवश्यक विटामिन डी मिल सके।





डॉ. नवीन जोशी











Tags :