🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शिवराज बोले- अब मैं आजाद, कमलनाथ को बधाई

👤
डिजिटल डेस्क
👁 4006 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज बोले- अब मैं आजाद, कमलनाथ को बधाई
12 दिसंबर 2018। मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के समर्थन के ऐलान के बाद यहां कांग्रेस के सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है. वहीं कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कलमनाथ को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह का कमलनाथ के समर्थन में आना इसकी बड़ी वजह बनी. फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बातचीत हो रही है. पार्टी आलाकमान की कोशिश है कि सिंधिया खुद कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव रखें और दिग्विजय सिंह जैसे दूसरे बड़े नेता उस पर समर्थन दें.



पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बीजेपी से राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ छीन लिया है. वहीं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस बहुमत से महज दो कदम दूर रही कांग्रेस को सपा-बसपा ने समर्थन दे दिया है. कांग्रेस ने यहां 114 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के पास 108 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 116 है. ऐसे में बसपा और सपा का समर्थन मिलने के बाद कांग्रेस का आंकड़ा 117 पहुंच गया है.



ऐसे में कमलनाथ अब आज दोपहर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. दूसरी तरफ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, माना जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस बुधवार शाम तक मुख्यमंत्री पर फैसला कर लेगी.







Tags :