🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रणवीर सिंह- मैं 'राउडी राठौर' के समय से ही शक्ति का बहुत बड़ा फैन हूं!

👤
डिजिटल डेस्क
👁 4383 व्यूज
📍 Bhopal
रणवीर सिंह- मैं 'राउडी राठौर' के समय से ही शक्ति का बहुत बड़ा फैन हूं!
बॉलीवुड के दिलों की धड़कन और अभी-अभी शादी के बंधन में बंधने वाले रणवीर सिंह पूरी दुनिया अनगिनत फैन्सु हैं, लेकिन विविधताओं से भरा यह एक्टर 'डांस प्लस' के सेट पर किसी और के बहुत बड़े फैन हैं। और वह कोई और नहीं बल्कि कैप्टन शक्ति मोहन हैं! अपने को-स्टा‍र सैफ अली खान के साथ जब रणवीर सिंह अपने फिल्म का प्रमोशन करने 'डांस प्लस' 4 में पहुंचे तो उन्हों ने इस बात का खुलासा किया। 'पद्मावत' में 'नैनों वाले ने' गाने में दीपिका पादुकोण को कोरियोग्राफ करने वाली शक्ति मोहन ने कहा कि वह रणवीर के जोश और एक इंसान के तौर पर व एक कलाकार के तौर उनके अद्भुत अंदाज से बेहद प्रभावित हुई हैं। वह अपनी जिंदगी को पूरे उत्साौह के साथ जीते हैं, जिससे उनके आस-पास के लोग भी प्रेरित होते हैं। उन्हों ने बताया कि उन्हें 'पद्मावत' में उनकी पत्नीा दीपिका को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था, लेकिन उन्हें कोरियोग्राफ करने का मौका नहीं मिला है। शक्ति ने उनसे दीपिका के चार्टबस्टनर गाने 'अंग लगा ले' पर उनके साथ डांस करने की गुजारिश की। शक्ति के तारीफ करने के इस अंदाज से खुश होकर रणवीर ने कहा, 'एक कलाकार के तौर पर मुझे हमेशा ही शक्ति का काम पसंद आया है और जब मैं संजय लीला भंसाली के 'राउडी राठौर' में काम कर रहा था तो मैंने उन्हें 'आ रे प्रीतम प्या रे' गाने पर उन्हें डांस करते हुए देखा था और मैं उनकी परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गया था और मैंने उनसे इस बारे में बताया भी था। मैं उस समय से ही शक्ति का बहुत बड़ा फैन हूं, मैंने उन्हें उस गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा था और आज उनके साथ डांस करना मेरे लिये सम्मान की बात होगी। वहीं रणवीर ने 'आ रे प्रीतम प्याुरे' गाना चलाने को कहा और फिल्म‍ के उन्हीं स्टेप्स को शाक्ति के साथ किया।



डांस प्लस 4 प्रत्येक शनिवार-रविवार, रात 8 बजे केवल स्टार प्लस पर।
Tags :