🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

पैरालिंपिक्स में भारत को स्वर्ण और कांस्य

👤
Deepti
👁 25227 व्यूज
📍 ब्राज़ील
पैरालिंपिक्स में भारत को स्वर्ण और कांस्य
ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो में चल रहे पैरालिंपिक्स खेलों में भारत के मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों के हाई जम्प मुक़ाबले में स्वर्ण पदक जीता है.



भारत के सरकारी टी वी चैनल 'दूरदर्शन न्यूज़' के मुताबिक़ मरियप्पन को स्वर्ण और वरुण भाटी को कांस्य पदक हासिल हुआ है.



रियो डि जेनेरो में ओलंपिक खेलों के समापन के बाद दो दिन पहले ही पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन शुरू हुआ है.

पैरालिंपिक्स खेलों का आयोजन 18 सितंबर तक चलेगा.



इस बार के पैरालिंपिक्स के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं जिसमें पैसे की कमी भी शामिल है.



पैरालिंपिक्स की शुरुआत 1948 में हुई थी. इसकी सबसे कामयाब खिलाड़ी त्रिशा ज़ोर्न हैं. उन्होंने कुल 55 मेडल जीते, जिनमें 41 स्वर्ण पदक शामिल हैं.



- बीबीसी हिन्दी
Tags :