🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राज्यपाल ने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई

👤
डिजिटल डेस्क
👁 3971 व्यूज
📍 Bhopal
राज्यपाल ने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई
17 दिसम्बर 2018। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ को प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने किया।



शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं एच.डी. देवगौड़ा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमार स्वामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, शरद पवार, शरद यादव, फारूख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, बाबूलाल मरांडी, पंजाब राज्य के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के सांसद, विधायक, गणमान्य नागरिक तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Tags :