🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अमरीका-रूस में सीरिया पर समझौता

👤
Admin
👁 18920 व्यूज
📍 अमरीका
अमरीका-रूस में सीरिया पर समझौता
अमरीका और रूस सीरिया में युद्ध ख़त्म करने और राजनीतिक हस्तांतरण की शुरुआत करने की एक योजना पर सहमत हो गए हैं.



जिनेवा में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरॉव से बातचीत के बाद अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि ये योजना निर्देशात्मक और अब तक की सबसे विस्तृत योजना है.



उन्होंने कहा कि अगर सभी पक्ष इसे मानेंगे तो सीरिया के भविष्य के लिए राजनीतिक वार्ता शुरू करने का रास्ता खुल सकता है.



विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि अगर सीरियाई सरकार गंभीरता दिखाए तो वो इस योजना को लागू करने के लिए तैयार है



वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरॉव ने कहा कि सीरियाई सरकार से बात हुई है और वो इसे लागू करने को तैयार है.



इस योजना में 12 सितंबर को सूरज डूबने के साथ ही युद्ध विराम लागू करने का प्रस्ताव है.



इसके अलावा इसमें सीरिया के विपक्षी गुटों पर सरकारी हवाई हमले रोकने का प्रस्ताव भी है.



रूस और अमरीका चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल-नूस्रा फ्रंट पर हमले के लिए साझा केंद्र स्थापित करेंगे.





- बीबीसी हिन्दी
Tags :