🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

फॉर्चून की सूची में पेप्सीको की इंदिरा नूयी दूसरी सबसे ताकतवर महिला

👤
Radhika
👁 18820 व्यूज
📍 न्यूयॉर्क
फॉर्चून की सूची में पेप्सीको की इंदिरा नूयी दूसरी सबसे ताकतवर महिला
पेप्सीको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूयी को फॉर्चून की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। इसमें जनरल मोटर्स की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा चेयरमैन मैरी बारा पहले पायदान पर हैं।



नुई 2015 में भी इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला थीं। फॉर्च्यून की सूची में 22 महत्वपूर्ण कंपनियों की सीईओ को स्थान मिला है। 2016 की सूची में नौ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि उम्मीदवार के तौर पर एक की वापसी हुई है। लगातार 10 साल से सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूयी के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।



पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढ़कर 155 अरब डॉलर हो गया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की 2015 में बिक्री पांच प्रतिशत घटी है जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत घटा है।

मैरी बारा ने फॉर्चून की सबसे शक्तिशाली महिला का तमगा इस वर्ष भी बरकरार रखा है। एक वर्ष के दौरान वाहन कंपनी की आय सुधरकर 152.4 अरब डॉलर हो गई।
Tags :