🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश की 1765 जल उपभोक्ता संथाओं के अध्यक्ष पद का प्रभार अधिकारियों को सौंपा

👤
DD
👁 1712 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश की 1765 जल उपभोक्ता संथाओं के अध्यक्ष पद का प्रभार अधिकारियों को सौंपा
18 जनवरी 2019। राज्य के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बांधों और जलाशयों से नहरों के द्वारा सिंचाई हेतु पानी लेने के लिये गठित कुल 2045 जल उपभोक्ता संथाओं में से 1765 संथाओं के अध्यक्ष निष्प्रभावी कर दिये गये हैं और अध्यक्ष पद का प्रभार प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है।



दरअसल उक्त 1765 संथाओं के सदस्यों एवं अध्यक्षों के चुनाव हेतु चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी परन्तु विधानसभा आम चुनाव होने के कारण यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई। इस बीच गत 3 जनवरी को इन संथाओं के अध्यक्षों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। इस पर राज्य शासन ने आदेश जारी कर कहा है कि नये चुनाव होने तक निर्वत्तमान अध्यक्षों द्वारा जल उपभोक्ता संथाओं से संबंधित काई कार्य अब मान्य नहीं किया जायेगा। यानि अब ये पदमुक्त कर दिये गये हैं।



उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जल उपभोक्ता संथाओं से हर दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर किये जाते हैं जैसा कि राज्यसभा में होता है। इन्हीं 1765 संथाओं के अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने से अब ये अध्यक्ष बगैर अधिकार के हो हो गये हैं तथा अब इन संथाओं का प्रभार जल संसाधन विभाग के एसडीओ सम्हालेंगे जिससे नहरों से सिंचाई हेतु पानी लेने एवं उसका प्रभार वसूलने का कार्य प्रभावित न हो। चूंकि कुछ माह बाद लोकसभा के भी आम चुनव होने वाले हैं, इसलिये इन संथाओं के चुनाव अब लोकसभा चुनावों के बाद ही होंगे।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि 1765 जल उपभोक्ता संथाओं की चुनाव प्रक्रिया विधानसभा चुनावों के कारण पूरी नहीं हो पाई है और अब इनके अध्यक्षों का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। इसलिये इन संथाओं के अध्यक्ष पद का प्रभार प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया है।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :