🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राहुल गांधी के सबसे विश्वासपात्र ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान!

👤
DD
👁 3010 व्यूज
📍 Bhopal
राहुल गांधी के सबसे विश्वासपात्र ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान!
23 जनवरी 2019। यह तो तय था कि सिंधिया को कांग्रेस संगठन में बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है, अब उसकी शुरुआत हो चुकी है. राहुल गांधी के सबसे विश्वासपात्र 'महाराज' को उस राज्य की जिम्मेदारी दे दी गई है जहां से होकर देश के सत्ता का गलियारा जाता है



मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद जब मुख्यमंत्री का चुनाव हो रहा था तो राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों की नजर दिल्ली स्थिति राहुल गांधी के बंगले पर थी क्योंकि वहीं से यह फाइनल किया जाना था कि मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री दशकों से गांधी परिवार के साए की तरह बने रहे दिग्गज कमलनाथ होंगे या राहुल गांधी की यूथ बिग्रेड के सबसे दमदार चेहरों में से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे.



हालांकि उस समय बाजी कमलनाथ के हाथ रही और वे मुख्यमंत्री बनाए गए. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा खूब रही कि युवाओं की बार बार बात करने वाली कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया. खुद सिंधिया भी हर उस सवाल का जवाब इस बात देते रहे कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाना ही उनका अंतिम मकसद था और वो पूरा हुआ.



लेकिन कहते हैं ना कि राजनीति में हर वक्त हासिल करना ही सबकुछ नहीं होता. कभी-कभी आप कुछ दूसरों के लिए अपनी जगह छोड़कर आगे की राह आसान कर लेते हैं. हुआ वही. उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हारकर खुद को बड़ा साबित कर दिया.



यह तो तय था कि सिंधिया को कांग्रेस संगठन में बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है, अब उसकी शुरुआत हो चुकी है. राहुल गांधी के सबसे विश्वासपात्र 'महाराज' को उस राज्य की जिम्मेदारी दे दी गई है जहां से होकर देश के सत्ता का गलियार जाता है. 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर पर बैठकर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे. उन्हें पश्चिमी यूपी का प्रभार दिया गया है.



इसके अलावा प्रियंका गांधी ने भी सक्रिय राजनीति में एंट्री मार दी है. पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है. जिसमें लिखा है, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है. वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है.'



Tags :