🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस सरकार अब नया मुख्य सूचना आयुक्त और नये सूचना आयुक्त नियुक्त करेगी

👤
DD
👁 1908 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस सरकार अब नया मुख्य सूचना आयुक्त और नये सूचना आयुक्त नियुक्त करेगी
24 जनवरी 2019। पिछली सरकार पहले से ही पांच सूचना आयुक्त नियुक्त कर चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब नया मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त नियुक्त करने जा रही है। इसके लिये प्रतिष्ठित लोगों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आगामी 1 फरवरी तक ये आवेदन मंगाये गये हैं।



राज्य सूचना आयोग के वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त केडी खान और सूचना आयुक्त आत्मदीप आगामी 10 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं जबकि एक अन्य सूचना आयुक्त सुखवीर सिंह 28 फरवरी को रिटायर होंगे।



पिछली शिवराज सरकार ने गत 6 अक्टूबर 2018 को पांच नये सूचना आयुक्त डीपी अहिरवार, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार माथुर, विजय मनोहर तिवारी तथा अरुण कुमार पाण्डेय को पहले से ही नियुक्त कर रखा है।



सूचना के अधिकार कानून में प्रावधान है कि मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा अधिकतम दस सूचना आयुक्त नियुक्त हो सकते हैं। मुख्य सूचना आयुक्त केडी खान, सूचना आयुक्तद्वय आत्मदीप और सुखराज सिंह के अगले माह रिटायर होने पर कुल छह पद रिक्त रहेंगे जिसमें एक मुख्य सूचना आयुक्त का और पांच सूचना आयुक्त के पद होंगे। इन्हें अब कांग्रेस सरकार भरने की तैयारी कर रही है। इसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को सूचना भी जारी कर दी है। ये नियुक्तियां पांच वर्ष के कार्यकाल हेतु होंगी।



ये करते हैं चयन :

मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पदों पर चयन तीन सदस्यीय समिति करती है। इस समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं जबकि उनके द्वारा नियुक्त एक मंत्री और नेता प्रतिपक्ष समिति के सदस्य होते हैं।



अनेक दावेदार हैं लाईन में :

राज्य सूचना आयोग में नियुक्त होने के लिये कांग्रेस पार्टी से जुड़े अनेक व्यक्ति एवं रिटायर्ड अधिकारी दावेदार लाईन में लगे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस सरकार भी अपनी पसंद के लोग आयोग में रखना चाहती है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्त अगले माह रिटायर हो रहे हैं। नवीन नियुक्तियां राज्य सरकार द्वारा होती है। आयोग में तो वे नियुक्त होने के बाद पहुंचते हैं और कार्य करते हैं।





- डॉ. नवीन जोशी

Tags :