🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कमलनाथ सरकार ने एक और वादा पूरा किया, पुजारियों का मानदेय 3 गुना बढ़ाया

👤
DD
👁 1920 व्यूज
📍 Bhopal
कमलनाथ सरकार ने एक और वादा पूरा किया, पुजारियों का मानदेय 3 गुना बढ़ाया
प्रदेश की पवित्र नदियों को बचाने के लिए जल्द ही ट्रस्ट बनाया जाएगा. मां नर्मदा न्यास अधिनियम का गठन होगा जो स्वतंत्र वॉडी के रूप में काम करेगा.



1 फरवरी 2019। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने जनता से किया अपना एक और चुनावी वादा निभा दिया. सरकार ने संतों और पुजारियों का मानदेय तीन गुना बढ़ा दिया. एक जनवरी से उन्हें इसका लाभ मिलेगा.



कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में संतो और पुजारियों का मानदेय बढ़ाने का वादा किया था. सरकार ने शुक्रवार को इसका एलान कर दिया. धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पी सी शर्मा ने भोपाल में घोषणा की कि प्रदेश भर के तमाम संतों और पुजारियों को अब तीन गुना मानदेय मिलेगा.



जिन पुजारियों के पास पांच एक़ड़ जमीन का मंदिर है उन्हें अब 700 की जगह 2100 और 10 एकड़ जमीन वाले पुजारियों का मानदेय 520 की जगह 1560 रुपए किया जाएगा.मानदेय एक जनवरी 2019से ही दिया जाएगा. बड़े मंदिरों में गौशाला बनाई जाएगी, ताकि लोग भगवान के दर्शन के साथ ही गायों की भी सेवा कर सकें.



सरकार एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है. प्रदेश की पवित्र नदियों को बचाने के लिए जल्द ही ट्रस्ट बनाया जाएगा. मां नर्मदा न्यास अधिनियम का गठन होगा जो स्वतंत्र वॉडी के रूप में काम करेगा.



नदियों में रेत की अवैध खुदाई, स्वच्छता सहित तमाम समस्याएं हल की जाएंगी.प्रदेश की चार प्रमुख नदियों नर्मदा, क्षिप्रा, ताप्ती, बेतवा की स्थिति चिंता जनक है. नदियों की स्थिति बेहतर करने के लिए न्यास काम करेगा. प्रदेश के बुज़ुर्गों को प्रयागराज में कुंभ यात्रा कराने का एलान सरकार पहले ही कर चुकी है. 3500 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को सरकार अपने खर्च पर कुंभ यात्रा कराएगी. वहां उनके लिए इंफ़ॉर्मेंशन सेंटर भी बनाया गया है.







Tags :