🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

रैंप पर भारतीय तेजाब पीड़िता रेशमा कुरैशी ने जीता दिल

👤
Admin
👁 19313 व्यूज
📍 Mumbai
रैंप पर भारतीय तेजाब पीड़िता रेशमा कुरैशी ने जीता दिल
साहस और हिम्मत का परिचय देते हुए तेजाब हमले की पीड़ित भारतीय किशोरी रेशमा कुरैशी ने प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान रैंप पर वॉक किया. इस रैंप वॉक के साथ रेशमा ने सारी दुनिया को संदेश दिया कि 'खूबसूरती का ताल्लुक सिर्फ त्वचा से नहीं होता है.' रेशमा के इस संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया.



एफटीएल मोडा आयोजित फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए 19 साल की रेशमा कुरैशी को आमंत्रित किया गया था, जिनका चेहरा तेजाब हमले में बुरी तरह झुलस गया था.



कुरैशी भारतीय डिजाइनर अर्चना कोचर के डिजाइन किए गए सफेद रंग के गाउन में रैंप पर आईं तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया. रेशमा ने फैशन वीक में भारतीय डिजाइनर अर्चना कोचर के संग्रह ''ए टेल ऑफ टू ट्रैवल्स'' को उत्साह के साथ पेश किया. रेशमा ने बेहद विश्वास के साथ रैंप पर वॉक किया, उन्होंने इसे जीवन बदलने वाला एक अनुभव बताया.



मंच से पीछे जब वह शो के लिए तैयार हो रही थी तो वह वीडियो कैमरा और फोटोग्राफरों से घिरी हुई थीं. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा महसूस हुआ." उन्होंने इस बात पर बल दिया कि लोगों के लिए तेजाब पीड़ित लोगों की कहानियां जानने की जरुरत है, साथ ही यह भी कि वे आम जिंदगी जी सकते हैं.



रेशमा पर 2004 में तेजाबी हमला हुआ था. इस दर्दनाक घटना में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई. भारत में तेजाब की खुली बिक्री खत्म करने के अभियान का वह चेहरा बन गई हैं.



सनी लियोन ने दिया रेशमा का साथ



ये है रेशमा की कहानी

दो साल पहले 2014 में रेशमा के जीजा के किए गए एसिड हमले ने उसकी पूरी जिंदगी को बदल कर रख दिया. उस वक्त रेशमा की उम्र महज 17 साल थी. यह हादसा यूपी के इलाहाबाद से करीबन 36 किमी दूर उसके घर मऊ एमा में हुआ. उस दौरान वह वहां दसवीं की परीक्षा देने गई हुई थीं.

इसमें उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था और एक आंख चली गई थी.
Tags :