🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिला श्रम विभाग में आरक्षण

👤
DD
👁 2012 व्यूज
📍 Bhopal
एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिला श्रम विभाग में आरक्षण
2 फरवरी 2019। राज्य शासन ने एसिड अटैक पीडि़तों को भी श्रम विभाग की नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान कर दिया है। एसिड अटैक पीडि़तों को लोकोमीटर डिसेबिलिटी में रखा गया है तथा इसमें सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, बोनापन, मस्कुलर डिस्ट्राफी से प्रभावित व्यक्तियों को भी रखा गया है। इन सभी के लिये केंद्र सरकार के दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत नि:शक्तजनों के लिये कुल छह प्रतिशत आरक्षण के अंतर्गत डेढ़ प्रतिशत आरक्षण रखा गया है।



राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने श्रम विभाग के पदों में दिव्यांगजनों को कुल छह प्रतिशत आरक्षण देने हेतु पदों का चिन्हांकन कर दिया है। श्रम पदाधिकारी के द्वितीय श्रेणी के 16 पदों में से द़ष्टि बाधिक हेतु एक पद रखा गया है। द्वितीय श्रेणी के सहायक संचालक औद्योगक स्वास्थ्य सुरक्षा के 25 पदों में से एक पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी वालों के लिये रखा गया है जिसमें एसिड अटैक पीडि़त भी शामिल है।



इसी प्रकार श्रम विभाग के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के सहायक श्रम पदाधिकारी कार्यपालिक के 20 पदों में से एक पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी (एसिड अटैक पीडि़त भी शामिल) हेतु रखा गया है। तृतीय श्रेणी के श्रम निरीक्षक कार्यपालिक 171 पदों में से 3 पद दृष्टि बाधित हेतु, 3 पद श्रवण बाधित हेतु तथा 4 पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी (एसिड अटैक पीडि़त भी शामिल) हेतु रखा गया है। तृतीय श्रेणी के सहायक ग्रेड-3 के कुल 129 पदों में से 8 पद दृष्टि बाधित हेतु, 2 पद श्रवण बाधित हेतु, 2 पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी (एसिड अटैक पीडि़त भी शामिल) हेतु और शेष 2 पद आटिज्म, बौध्दिक छिवयांगता, स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबिलिटी और मानसिक बीमारी एवं बहुविकलांगता पीडि़त व्यक्तियों के लिये रखे गये हैं। चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत भृत्य के 145 पदों में से 2 पद दृष्टि बाधित हेतु, 2 पद श्रवण बाधित हेतु, 3 पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी (एसिड अटैक पीडि़त भी शामिल) हेतु तथा शेष 2 पद आटिज्म, बौध्दिक दिव्यांगता, स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबबिलिटी और मानसिक बीमारी एवं बहुविकलांगता पीडि़त व्यक्तियों के लिये रखे गये हैं।





- डॉ. नवीन जोशी

Tags :