🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कनाडा से आए डॉ.कुलवीर सिंह ने की दर्द निवारण की आधुनिक तकनीक पर परिचर्चा

👤
DD
👁 2644 व्यूज
📍 Bhopal
कनाडा से आए डॉ.कुलवीर सिंह ने की दर्द निवारण की आधुनिक तकनीक पर परिचर्चा
14 फरवरी 2019। विभिन्न बिमारियों एवं लाइफ स्टाइल तथा प्रोफेशनल कारणों से शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द का निवारण अब बहुत कम तकलीफ देय प्रकियार्ओं के द्वारा संभव है। इस दिशा में आ रही विश्वस्तरीय नवीन तकनीकों के बारे में चर्चा हेतु कोलार रोड स्थित जे. के. हॉस्पिटल में १४ फरबरी को एक दिवसीय दर्द निवारण की मिनिमली इनवेसिव तकनीक विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार को कनाडा से आये एक्सपर्ट डॉ. कुलवीर सिंह बिलींग तथा स्थानीय विशेषज्ञ डॉ. रूपेश जैन ने सम्बोधित किया। आज आयोजित सेमीनार में डॉ. रूपेश ने बताया कि इस सेमीनार में ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी पर विशेष रूप से चर्चा हुई ।डॉ. जैन ने यह भी बताया कि दर्द निवारण की मिनिमली इनवेसिव तकनीक से दर्द का इलाज अब भोपाल में भी संभव है इस बीमारी में रोगी को करंट लगने जैसा दर्द होता है जो कि दिमाग की पाँचवे नम्बर की नर्व जिसे ट्राइजेमिनल नर्व कहा जाता है के ऊपर दबाब पड़ने के कारण होता है। इस बीमारी का इलाज इसकी अवस्था के अनुसार दवाओं,रेडिओ फ्रीक्वेंसी अबलेशन अथवा सर्जरी द्वारा होता है। उन्होंने आगे बताया कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के अतिरिक्त इस सेमिनार में कमर दर्द,घुटने का दर्द तथा सियाटिका के बारे में भी चर्चा होगी। इस सेमिनार में ट्राइजेमिनल तकनीक से ठीक हुए दो रोगियों से मुलाकात भी करायी गई।





Tags :