🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पंद्रहवीं विधान सभा का द्वितीय सत्र सोमवार से

👤
DD
👁 1892 व्यूज
📍 Bhopal
पंद्रहवीं विधान सभा का द्वितीय सत्र सोमवार से
17 फरवरी 2019। मध्‍यप्रदेश की पंचदश् विधान सभा का द्वितीय सत्र सोमवार, दिनांक 18 फरवरी, 2019 से आरंभ होकर शुक्रवार दिनांक 21 फरवरी,2019 तक चलेगा। इस तीन दिवसीय सत्र में सदन की कुल तीन बैठके होगी। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति ने विधान सभा में की जा रही सत्र संबंधी तैयारियों का आज जायजा लिया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री गोविन्‍द सिंह एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।



श्री प्रजापति ने बताया कि पंचदश् विधान सभा की द्वितीय सत्र अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में कुल 727 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई है। जबकि ध्‍यानाकर्षण की 167, स्‍थगन की 08, शून्‍यकाल 64 तथा याचिकाएं 03 प्राप्‍त हुई।



उल्‍लेखनीय है कि पंचदश् विधान सभा के प्रथम बार नव-नियुक्‍त सदस्‍यों ने 309 प्रश्‍न लगाये है, इसी तरह स्‍थगन एवं ध्‍यानाकर्षण, शून्‍य काल की सूचनाओं में नव नियुक्‍त संख्‍या अधिक है।
Tags :