🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

गूगल लांच करेगा नया स्मार्टफोन, सीधे आईफोन से होगी टक्कर

👤
Admin
👁 20229 व्यूज
📍 1
गूगल लांच करेगा नया स्मार्टफोन, सीधे आईफोन से होगी टक्कर


नई दिल्ली। स्मार्टफोन के बाजार में अब गूगल भी कदम रखने जा रहा है। गूगल अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है जिसमें फोन के सॉफ्टवेयर पर पूरा कंट्रोल होगा जिससे गूगल की सीधी टक्कर आईफोन के साथ होगी।

गूगल पहले ही एक एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण कर चुका है जिसे गूगल की पार्टनर कंपनियों एलजी और ह्यूवेई इस्तेमाल करती है। गूगल नेक्सस ब्रांड के अंतर्गत ये कंपनियां इस एंड्रायड सिस्टम का यूज करती है।

मगर आईफोन से अलग कदम उठाते हुए गूगल ने फोन की मैनुफैक्चरिंग सैमसंग जैसी कंपनियों को देने का फैसला किया है। गूगल की योजना है कि कंपनी केवल फ्री सॉफ्टवेयर को बनाने पर ही ज्यादा फोकस करें।

सूत्रों के अनुसार ये फोन साल के अंत तक आने की उम्मीद है और गूगल पहली बार अपने डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर पर ज्यादा पकड़ के साथ बाजार में मौजूद रहेगा। इस फोन से गूगल सॉफ्टवेयर को कंट्रोल कर पाने में सक्षम होगा जिससे वह गूगल सर्च इंजन और गूगल प्ले एप् स्टोर जैसी सर्विस का भविष्य बचा पाने में सक्षम होगा। जाहिर है, गूगल भी अब काफी हद तक एप्पल के नक्शेकदम पर चलने को तैयार है।

गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई ने पिछले महीने कहा था कि गूगल अब फोन में ज्यादा समय और मेहनत कर रहा है लेकिन पहले की तरह ही नेक्सस स्मार्टफोन को भी गूगल का समर्थन जारी रहेगा।
Tags :