🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मीसाबंदियों का सत्यापन करने के बाद भी पेंशन का भुगतान रोका गया

👤
DD
👁 1674 व्यूज
📍 Bhopal
मीसाबंदियों का सत्यापन करने के बाद भी पेंशन का भुगतान रोका गया
प्रदेश भर के लोकतंत्र सेनानी गुस्साए

27 फरवरी 2019। प्रदेश के मीसाबंदियों जिन्हें लोकतंत्र सेनानी कहा जाता है, को पिछले दो माह से मासिक पेंशन का भुगतान न किये जाने पर रोष व्यक्त किया है।



उल्लेखनीय है कि भाजपा शासनकाल में प्रारंभ लोकतंत्र सेनानियों को जारी मासिक पेंशन को कमलनाथ सरकार ने अपने 29 दिसम्बर 2018 के आदेश से रोक दिया था। जब इसका प्रदेशभर में विरोध हुआ तो कमलनाथ सरकार ने 15 जनवरी 2019 को पुन: आदेश जारी किया कि सभी जिला कलेक्टर लोकतंत्र सेनानियों का घर-घर जाकर सत्यापन करें और उसके बाद मासिक पेंशन का भुगतान प्रारंभ करें। अब जबकि पूरे प्रदेश में सत्यापन का काम पूर्ण हो गया है तब भी जिला कलेक्टरों ने इसका भुगतान नहीं किया।



सोमवार को प्रदेश के रतलाम में लोकतंत्र सेनानियों का एक प्रतिमंडल जिला कलेक्टर से इस बारे में मिला तो कलेक्टर ने उन्हें जवाब दिया कि शासन से पहले भुगतान के बारे में पूछा जायेगा। उन्होंने इसका कारण बताया कि राज्य शासन ने सत्यापन के अलावा बैंकों को भी पेंशन का भुगतान न करने के लिये लिखा था। जब शासन बैंकों को इसकी अनुमति हेतु लिखेगा तभी पेंशन का एरियर सहित भुगतान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र सेनानियों को दिसम्बर और जनवरी माह की मासिक पेंशन अब तक नहीं मिली है जोकि जनवरी एवं फरवरी के प्रथम सप्ताह में मिल जाना चाहिये थी।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :