🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब मिनटों और घण्टों में निपटेंगी फाइलें...

👤
DD
👁 1886 व्यूज
📍 Bhopal
अब मिनटों और घण्टों में निपटेंगी फाइलें...
कमलनाथ सरकार का बदला हुआ वर्क कल्चर

सीएम सचिवालय में प्रकरणों के निपटारे की अवधि तय की

2 मार्च 2019। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नए वर्क कल्चर पर काम करना शुरू कर दिया हैं,अब प्रकरणों का निपटारा मिनटों और घण्टों में होगा।उन्होंने अपने सचिवालय में प्रकरणों के निपटारे की समयावधि तय कर दी है। ये प्रकरण सीएम मानिट के माध्यम से निपटाये जायेंगे।

इस संबंध में सभी विभागों को सूचना जारी कर दी गई है। विभागों को बताया गया है कि सीएम मानिट में जिन प्रकरणों में ए प्लस लिखा जायेगा उनका निराकरण 48 घण्टों के अंदर किया जाये। इसी प्रकार जिन प्रकरणों में ए लिखा जाये उनका निराकरण 7 दिन में किया जाये। जिन प्रकरणों में बी दर्ज किया जाये उनका निराकरण 15 दिवस में करना होगा। इसी प्रकार, ऐसे प्रकरण जिनमें सीएम मानिट की ओर से सी शब्द दर्ज किया जाये उनका निराकरण 20 दिवस में करें।



विभागों से कहा गया है कि यदि प्रकरण निर्माण कार्य से संबंधित हैं तो उन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये उन्हें हर विभाग में बनी स्थाई वित्त समिति-एसएफसी या प्रमुख सचिव वित्त विभाग की अध्यक्षता में बनी वित्त समिति-ईएफसी या मुख्य सचिव स्तर पर बनी परियोजना परीक्षण समिति-पीएससी से स्वीकृत करा कर शासन की मंजूरी हेतु भेजे जायें। यदि किसी प्रकरण में न्यायलयीन वाद हो तो इस आशय के दस्तावेज लगाकर प्रकरण शासन को भेजे जायें जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया जा सके।





(डॉ. नवीन जोशी)
Tags :