🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

65 दिनों में हर पल विकास के लिये काम किया : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

👤
DD
👁 1778 व्यूज
📍 Bhopal
65 दिनों में हर पल विकास के लिये काम किया : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
राजगढ़ में 13 सौ करोड़ की सिंचाई, पेयजल योजनाओं का शिलान्यास

3 मार्च 2019। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है पिछले 65 दिनों में सरकार ने हर पल जनता के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ काम करने वाली सरकार है। आने वाले साल किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित हर वर्ग के लिये खुशहाली के होंगे । श्री नाथ आज राजगढ़ में सिंचाई और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास एवं 132/33 किलोवाट क्षमता के विद्युत उप केन्द्र के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के 1580 गाँव के लोगों को सिंचाई और बिजली की सुविधा का लाभ मिलेगा।



मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि 65 दिन में सरकार ने वचन-पत्र में किये गए वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। किसानों का कर्ज माफ किया गया है। बिजली का बिल आधा किया गया है। अगले चार दिनों में 25 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया जायेगा। शेष किसानों के फसल ऋण माफ करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार के अवसर मिल सकें, इसके लिये सरकार विशेष रूप से चिंतित है। नौजवानों को रोजगार के अवसर मुहैय्या कराने के लिये स्किल डेवलपमेंट का काम शुरू किया गया है। प्रदेश में औद्यौगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इससे रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।



मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए। राजगढ़ जिले के किसानों के 144 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए।



कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह तथा कृषि मंत्री श्री सचिन यादव ने भी सम्बोधित किया।
Tags :