🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में सूफी संगीत के साथ उतरी दिल्ली की शाम

👤
admin
👁 18921 व्यूज
📍 भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में सूफी संगीत के साथ उतरी दिल्ली की शाम
सितम्बर 10, 2016। कोर्टयार्ड बाय मैरियट के फाइन डायनिंग रेस्टारेंट में आज की शाम एकदम जुदा थी। मौका था यहां आयोजित दिल्ली की शाम नामक सूफियाना व गजल संध्या का आयोजन। जहां यहां एक ओर जाने माने शेफ इरफान और गुरप्रीत दिल्ली के सेट के बीच बने लाइव काउंटर्स पर लगे तंदूर व सिंगड़ियों पर गर्मागर्म मुगलई सींक कवाब से लेकर कोरमा व बिरयानी बनाकर मेहमानों को परोस रहे थे तो वहीं लोकप्रिय द रंग बैण्ड की कमान सम्हाल रहे गजल गायक साजिद खान संगीत की स्वरलहरियों पर एक से बढकर एक सूफी गीतों व गजलों से बड़ी संख्या में आए गजलप्रेमी भोपालवासियों की तालियां बटोर रहे थे।



शाम का आगाज कैलाश खेर द्वारा गाये गए गीत बिसमिल्लाह... से हुई। इसके बाद ख्वाजा मेरे ख्वाजा... और दमादम मस्त कलंदर... से लेकर हजरत निजामउद्दीन, अमीर खुसरो व नुसरत फतेह अली खान आदि की अनेक लोकप्रिय गजलों का सिलसिला व फरमाइशों का दौर देर रात तक चलता रहा जिसमें सभी श्रोता पूरी तरह से खोए रहे।
Tags :