🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जिला न्यायालय अब वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से प्रकरणों का निपटारा कर सकेंगे

👤
DD
👁 2346 व्यूज
📍 Bhopal
जिला न्यायालय अब वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से प्रकरणों का निपटारा कर सकेंगे
उच्च न्यायालय ने इस संबंध में जारी किये नये नियम

12 मार्च 2019। प्रदेश के जिला न्यायालय अब वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से भी प्रकरणों का निपटारा कर सकेंगे। यही नहीं यदि यह वीडियो कान्फ्रेन्सिंग सुविधायें सभी मामलों में प्रयोग में लाई जा सकेगी जिनमें रिमांड, जमानत आवेदन-पत्र तथा दीवानी और दांडिक विचारण में, जहां वह व्यक्ति जिसकी उपस्थिति अथवा प्रस्तुत होना अपेक्षित किंतु राज्यांतरिक, अंतर्राज्यीय अथवा विदेश में अवस्थित है। लेकिन ये नियम दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के अंतर्गत संस्वीकृति हेतु लागू नहीं होंगे।



मप्र उच्च न्यायालय ने इस संबंध में मप्र के जिला न्यायालय वीडियो कान्फ्रेन्सिंग नियम जारी कर दिये हैं। नियमों में कहा गया है कि वीडियो कान्फ्रेन्सिंग प्राथमिक रुप से दूरस्थ स्थान के साक्षियों के लिये होगी। जहां न्यायालय को लगेगा कि साक्षी को दस्तावेज दिखाने की आवश्यक्ता है, वहां वह वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से साक्षी का परीक्षण करने से इंकार भी कर सकेगा। मेडिकल तथा अन्य विशेषज्ञों का परीक्षण, जहां तक संभव हो, वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम द्वारा ही संचालित किया जायेगा।



दिव्यांगों को मिली सहुलियत :

उच्च न्यायालय ने अपने नियमों में एक और संशोधन कर दिव्यांगजनों को सहुलियत प्रदान की है। अब चाहे सिविल मामले हों या दाण्डिक, न्यायालय, जहां भी आवश्यक्ता समझे, किसी व्यक्ति या प्राधिकारी को किसी अभिवचन या दस्तावेज की प्रति किसी व्यक्ति को ब्रेल लिपि में उपलब्ध कराने के लिये निर्देश दे सकेगा।





(डॉ. नवीन जोशी)
Tags :