🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पाक ने 19 बलूचियों को मौत के घाट उतारा

👤
Radhika
👁 20120 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पाक ने 19 बलूचियों को मौत के घाट उतारा
जब से पीएम मोदी ने बलूचिस्तान की आजादी का जिक्र किया है तब से बलूचिस्तान के बाशिंदों पर पाकिस्तान की सेना का अत्याचार बढ़ गया है. बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता अब्दुल नवाज बुगती ने दावा किया है कि पाक सैन्य बलों ने बलूच लोगों के खिलाफ नए सिरे से ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं.



बुगती ने यह आरोप लगाया है कि डेरा बुगती सहित बलूचिस्तान के कई इलाकों से पाक सेना ने बलूच लोगों को अगवा कर लिया है. उन्होंने बताया कि यहां उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है क्योंकि पाक सेना के जवानों ने खाद्य सामग्री के अलावा अन्य जरूरी सामान भी छीन लिया है.



अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया को इसी समय बलूचियों की आवाज उठाने और बलूच नागरिकों को पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से बचाने की गुहार लगाते हुए बुगती ने कहा कि यहां के नसिराबहाद क्षेत्र के कई हिस्सों में पाकिस्तानी सेना द्वारा आम लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है. हमे इससे बचाया जाए.
Tags :