🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भुला दिया गया राजनीति का सबसे बड़ा मंदिर, अब पहुंचा भी दूभर

👤
DD
👁 4938 व्यूज
📍 Bhopal
भुला दिया गया राजनीति का सबसे बड़ा मंदिर, अब पहुंचा भी दूभर
आजादी के 70 साल बाद भी स्थिति यह है कि मध्यप्रदेश के मुरैना स्थित इस मंदिर तक पहुंचना दूभर है.



भारतीय राजनीति में शायद ही कोई शख्स होगा जो संसद में नहीं पहुंचना चाहता होगा. देश में संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है. खुद पीएम मोदी जब साल 2014 का चुनाव जीतने के बाद संसद को मंदिर मान उसकी सीढ़ियों पर शीश झुकाया था.



क्या आपको यह पता है कि भारत की संसद का शिल्प मध्यप्रदेश के मुरैना के मंदिर से प्रेरित है. हालांकि यह बात चौंकाने वाली है जिस राजनीति ने संसद को मंदिर माना उसी ने मुरैना के इस मंदिर तक पहुंचने की जहमत नहीं उठाई.



आजादी के 70 साल बाद भी स्थिति यह है कि मुरैना के इस मंदिर तक पहुंचना दूभर है. इस मंदिर का नाम है चौसठ योगिनी. इस मंदिर के बारे में किसी ने सोचना उचित नहीं समझा. अगर आपको इस मंदिर तक जाने के लिए आपको किराये की टैक्सी लेनी होगी. मंदिर तक जाने वाली सड़क की स्थिति भी बद से बद्तर है.



माना जाता है कि चौसठ योगिनी मंदिर का निर्माण साल 1323 में कराया गया था. गोलाकार में बने इस मंदिर में 64 कमरे है. चौसठ योगिनी मंदिर आदिशक्ति काली का मंदिर है. मान्यता है कि घोर नाम के एक दैत्य से युद्ध करते हुए मां काली ने यहां अवतार लिया था. यह मंदिर योगिनी तंत्र और योग विद्या से जुड़ा हुआ है. चौसठ योगिनी मंदिर एक समय में तांत्रिक विश्वविद्यालय माना जाता था.

Tags :