🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

लोकसभा निर्वाचन में 130 अभ्यर्थी के 180 नामांकन प्राप्त

👤
DD
👁 2049 व्यूज
📍 Bhopal
लोकसभा निर्वाचन में 130 अभ्यर्थी के 180  नामांकन प्राप्त
अप्रैल 9, 2019, लोकसभा निर्वाचन-2019 के चौथे चरण के अंतर्गत मध्यप्रदेश के6 लोकसभा क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट एवं छिन्दवाड़ा में 9 अप्रैल को 74 अभ्यर्थियों द्वारा 97 नामांकन प्रस्तुत किये गये। इन क्षेत्रों में निर्वाचन के लिये अधिसूचना विगत 2 अप्रैल, 2019 को जारी की गई थी।



नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने से 9 अप्रैल तक लोकसभा क्षेत्र सीधी में 27 अभ्यर्थियों द्वारा 33 नामांकन, शहडोल में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 21, जबलपुर में 27 अभ्यर्थियों द्वारा 34, मण्डला में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 27, बालाघाट में 25 अभ्यर्थियों द्वारा 34 और छिंदवाड़ा में 23 अभ्यर्थियों द्वारा 31 नामांकन-पत्र दाखिल किये गये हैं।



छिन्दवाड़ा विधानसभा उप-चुनाव के लिये 23 नामांकन प्राप्त



छिन्दवाड़ा विधानसभा उप चुनाव-2019 के लिये अब तक 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन-पत्र प्रस्तुत किये हैं। आठ अभ्यर्थियों ने 9 अप्रैल को 12 नामांकन प्रस्तुत किये। इसके पूर्व अधिसूचना जारी होने के दिनांक 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक 9 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन प्रस्तुत किये।
Tags :