🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

स्मार्टफोन से जुड़ी है आपकी सेहत भी!

👤
Radhika
👁 25187 व्यूज
📍 Bhopal
स्मार्टफोन से जुड़ी है आपकी सेहत भी!
स्मार्टफोन हमारी आपकी जिंदगी में एक जरूरी चीज अब बन गया है। लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर सावधान रहना बेहद जरूरी है। इस बात का ध्यान रहे कि फोन कॉल रिसीव या करने के दौरान रेडिएशन और पावर सिग्नल का बड़ा रोल होता है। लिहाजा फोन को हर समय अपने साथ रखने की आदत से जल्द-से जल्द तौबा कर ले।



इन बातों का ध्यान रखना स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेहद जरुरी है।

1. फोन के इस्तेमाल से आंखों पर असर पड़ सकता है, लिहाजा इस्तेमाल में सावधानी बरतें।

2. रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद स्मार्टफोन को चेक करने की आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है।

वैज्ञानिक और डॉक्टर इसे Smart Phone Blindness कहते हैं।

1. फोल को दिल के पास नहीं रखे ।

2. फोन को ज्यादा देर तक जेब में नहीं रखे।

3. स्मार्टफोन को तकिया के नीचे बिल्कुल नहीं रखे। जब आप सोए तो यह बिस्तर पर नहीं होना चाहिए।

4. रात में सोते वक्त फोन से पूरी दूरी बना ले। अन्यथा आपकी नींद बाधित हो सकती है। अनिद्रा का भी शिकार हो सकते हैं

5. ज्यादा स्मार्टफोन के इस्तेमाल से बीमारियां होती है।

6. ज्यादातर लोग अपनी तीन उंगलियों और अंगूठे के सहारे Smart Phone को हाथ में पकड़ते हैं...इसी अवस्था में ज्यादा देर तक फोन पकड़ने से कलाइयों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

7. Smart Phones का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोग अक्सर Text Neck का शिकार हो जाते हैं।

8. डॉक्टर Text Neck का शिकार उन लोगों को मानते हैं...जो बहुत ज्यादा गर्दन झुकाकर Mobile Phones का इस्तेमाल करते हैं। इससे गर्दन में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

9. फोन जितना ही आपके शरीर से दूर रहेगा उतना ही अच्छा है।

10. फोन को जब जरूरत नहीं हो तब अपने शरीर से दूर रखें।

11. कॉल करने की बजाय मैसेज करना ज्यादा बेहतर है।

12. लगातार फोन इस्तेमाल करने से बेहतर है कि उसे कुछ देर के लिए ब्रेक दिया जाए।

13. कॉल पर बात नहीं कर रहे हो तो फोन को दूर रखें।
Tags :