🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश की वाटर बाडीज के कार्यकाल में छह माह की वृध्दि

👤
DD
👁 1500 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश की वाटर बाडीज के कार्यकाल में छह माह की वृध्दि
19 अप्रैल 2019। राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कार्यरत वाटर बाडीज यानि जल उपभोक्ता संथाओं के कार्यकाल में सिर्फ एक बार के लिये छह माह की वृध्दि कर दी है।



इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वाटर बाडीज के एक तिहाई सदस्यों एवं उनके अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया मप्र विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने के कारण संभव नहीं हो सकी थी, इसलिये 5120 सदस्यों और 1765 अध्यक्षों का कार्यकाल 3 जनवरी 2019 को समाप्त हो गया है। अतएव मप्र सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की भागीदारी अधिनियम के तहत ऐसी जल उपभोक्ता संथाओं के सदस्यों तथा उनके अध्यक्ष की पदावधि में 3 जनवरी 2019 से 6 माह की कालावधि के लिये केवल एक बार वृध्दि की जाती है। निर्वाचन के पश्चात यह विस्तारित कालावधि को उक्त अधिनियम में निर्दिष्ट कालावधि में समयोजित किया जायेगा। इन जल उपभोक्ता संथाओं के सक्षम प्राधिकारी ऐसी विस्तारित कालावधि के लिये निरन्तर बने रहेंगे तथा अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

उललेखनीय है कि प्रदेश की एक तिहाई जल उपभोक्ता संथाओं के कार्यकाल में छह माह की वृध्दि करने हेतु कमतलनाथ सरकार ने राज्यपाल के माध्यम से गत 8 मार्च 2019 को अध्यादेश जारी किया था। इसी अध्यादेश के तहत अब इन जल उपभोक्ता संथाओं के कार्यकाल में छह माह की वृध्दि की गई है।



नहरों का रखरखाव करती हैं ये संथायें :

प्रदेश में जल उपभोक्ता संथायें नहरों का रखरखाव करती हैं। जो किसान इन नहरों से अपने खेतों की सिंचाई हेतु पानी लेते हैं उनसे ये संथायें निर्धारित शुल्क भी वसूल करती हैं।
Tags :