🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रदेश में निर्धनों के लिये 13 लाख आवास बनेंगे

👤
admin
👁 17439 व्यूज
📍 भोपाल
प्रदेश में निर्धनों के लिये 13 लाख आवास बनेंगे
भोपाल, सितम्बर 11, 2016। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के बरही में करीब 13 करोड़ की स्वीकृत राशि के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने बरही में 2 करोड़ 44 लाख 59 हजार की राशि से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 41 लाख 80 हजार की राशि से बने डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 9 करोड़ 96 लाख 75 हजार की राशि से बनने वाले आई.टी.आई. भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास और प्राचार्य आवास के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने नहीं दिया जायेगा। समाज के हर वर्ग का कल्याण करेंगे। जनता के बीच में जाएंगे, उनकी समस्याएं समझेंगे और उन्हें हल करेंगें। हर गरीब को आवास के लिए जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रदेश में दो साल में निर्धनों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरही महानदी के बीच क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जायेगी।



कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री संजय पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
Tags :