🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नगरीय निकायों को विद्युत कंपनियों पर बकाया शुल्क का समायोजन करने के निर्देश

👤
DD
👁 2397 व्यूज
📍 Bhopal
नगरीय निकायों को विद्युत कंपनियों पर बकाया शुल्क का समायोजन करने के निर्देश
28 मई 2019। राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये हैं कि उनके क्षेत्र में स्थित विद्युत वितरण कंपनी की सम्पत्तियों पर संपत्ति कर/जल कर/ठास अपशिष्ट कर एवं अन्य करों की राशि जो लंबित है, की गणना कर उक्त राशि का समायोजन प्राप्त/लंबित विद्युत देयकों से करने की कार्यवाही करें।



निर्देश में बताया गया है कि नगरीय निकाय बंद विद्युत मीटर के देयकों का भुगतान न करे और उनके कनेक्शन खत्म करने की कार्यवाही करें। इसके अलावा नगरीय निकाय अस्थाई कनेक्शनों का समयावधि उपरान्त परीक्षण करें। यदि उन्हें स्थाई कनेक्शनों में परिवर्तित किया जाना आवश्यक हो तो स्थाई कनेक्शन में परिवर्तित करायें। आवश्यक्ता न होने पर अस्थाई कनेक्शन को तुरन्त बंद कराने की कार्यवाही की जाये। इसकी नियमित अंतराल के उपरान्त समीक्षा कर जिसमें कि निकाय को अतिरिक्त वित्तीय भार न वहन करना पड़े।



विभाग ने नगरीय निकायों से यह भी कहा है कि वे भविष्य में विद्युत देयकों के समय पर भुगतान किये जाने हेतु विद्युत देयक प्राप्त होने पर उक्त देयक का परीक्षण करें कि उक्त दयक वास्तविक खपत का है अथवा एवरेज देयक है। यदि देयक अधिभार राशि सहित हो तो उक्त देयक को तत्काल संशोधित/परिमार्जित करवाकर समयावधि में भुगतान की कार्यवाही करें। इसी प्रकार निकाय अपनी वार्शिक अनुमानित खपत का आंकलन कर आगामी वर्ष के लिये अपनी आय के संसाधन अनुसार ही बजट में प्रावधान करें जिससे कि विद्युत देयकों का भुगतान यथा समय किया जा सके।



डेढ़ अरब रुपयों का भुगतान किया :

नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों पर जनवरी 2019 की स्थिति में बकाया विद्युत देयक 1 अरब 96 करोड़ 24 लाख रुपयों में से 1 अरब 40 करोड़ 3 लाख 52 हजार रुपयों का आनलाईन भुगतान कर दिया है।







- डॉ. नवीन जोशी





Tags :