🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सुसाइड नोट में प्रेमी ने लिखा- 'मैं भूत बनकर वापस आऊंगा'

👤
Radhika
👁 19452 व्यूज
📍 इंदौर
सुसाइड नोट में प्रेमी ने लिखा- 'मैं भूत बनकर वापस आऊंगा'
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रेम त्रिकोण के चलते एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी युवक ने दूसरे प्रेमी युवक के कहने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुसाइड नोट के सामने आने से पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.



घटना इंदौर के द्वारकापुरी इलाके की है. मृतक युवक का नाम आकाश था. पुलिस के मुताबिक, ऋषि पैलेस कॉलोनी का रहने वाला 20 वर्षीय आकाश इसी इलाके की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. वहीं सागर नाम का एक युवक भी उसी लड़की से प्यार करता था. कथित लड़की आकाश और सागर दोनों ही युवकों से बातें किया करती थी.



हाल ही में इसी बात को लेकर आकाश और सागर के बीच विवाद हुआ और सागर ने आकाश को जमकर पीट दिया. साथ ही सागर ने आकाश को उकसाते हुए कहा कि अगर वो कथित लड़की से प्यार करता है तो उसके लिए जान देकर दिखाए. सागर की इसी बात को आकाश ने दिमाग में बैठा लिया और उसी रात आकाश फांसी के फंदे पर झूल गया.



आकाश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने आकाश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया. जिसको पढ़कर पुलिस को पूरा माजरा समझने में देर न लगी. आकाश ने सुसाइड नोट में कथित लड़की को आगाह किया. उसने लिखा,"मैं मर कर भी तेरा पीछा नहीं छोड़ूंगा, मैं भूत बनकर तेरे घर आऊंगा. मैं अपना प्यार पाने के लिए वापस आऊंगा. सागर ने मुझसे कहा था कि प्यार में जान देकर दिखा, देखो मैंने ऐसा कर दिखाया."



आकाश ने सुसाइड नोट में अपने परिवार से भी माफी मांगी. प्रेम-प्रसंग के मामले में आकाश के जान देने की घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं. फिलहाल पुलिस अब इस मामले में लव एंगल से भी जांच कर रही है. साथ ही पुलिस आकाश के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है.
Tags :