🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आईएएस अधिकारियों के हेल्थ चेकअप के लिये भोपाल में खुला क्लिनिक

👤
DD
👁 2203 व्यूज
📍 Bhopal
आईएएस अधिकारियों के हेल्थ चेकअप के लिये भोपाल में खुला क्लिनिक
कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट के लिये है जरुरी

6 जून 2019। राजधानी के शासकीय जयप्रकाश अस्पताल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हेल्थ चेकअप हेतु विशेष क्लिीनिक खोला गया है। सेवा के लिये अपनी फिटनेस दिखाने हेतु इन अधिकारियों को यह हेल्थ चेकअप कराना जरुरी है तथा उन्हें चेकअप की रिपोर्ट भारत सरकार को कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट के अंतर्गत देनी होती है। अब तक 11 आईएएस अधिकारी इस विशेष क्लिीनिक में अपना हेल्थ चेकअप करा चुके हैं।



इस एक्जीक्युटिव हेल्थ चेकअप हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र की अपर मिशन संचालक श्रीमती ऊषा परमार ने निर्देशित किया गया है। इस निर्देश पर जयप्रकाश अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने अपने अस्पताल परिसर के नवीन ओपीडी ब्लाक ए के अंदर आईसीयू के बगल में एक कक्ष आरक्षित किया है। इस कक्ष में पैरामेडिकल स्टाफ एवं 4 वालंटियर तैनात किये गये हैं। सभी आईएएस अधिकारियों को सबह नौ बजे खाली पेट बुलाया गया है। इस विशेष क्लिनिक में आईएएस अधिकारियों की ब्लड जांच लिपिड प्रोफाईल जांच, चेस्ट एक्स रे, अल्ट्रा सोनोग्राफी, आांखों व दांतों की जांच आदि की जा रही है। इस पूरी जांच के लिये प्रत्येक आईएएस अधिकारी से पन्द्रह सौ रुपये लिये जा रहे हैं। यह राशि बाद में आईएएस अधिकारी मेडिकल बिल लगाकर रिएम्बर्स करा सकते हैं।



विशेष क्लिीनिक के एक डाक्टर ने बताया कि हमारे कक्ष में अब तक 11 आईएएस अधिकारियों ने अपना हेल्थ चेकअप करा लिया है। जो भोपाल से बाहर पदस्थ हैं वे वहां के सरकारी अस्पताल में यह जांच करा रहे हैं।







- डॉ. नवीन जोशी
Tags :