🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधान सभा का पावस सत्र 8 जुलाई से

👤
DD
👁 2568 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा का पावस सत्र 8 जुलाई से
7 जून, 2019। मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधान सभा का उन्‍नीस दिवसीय पावस सत्र सोमवार, दिनांक 8 जुलाई से आरंभ होकर शुक्रवार, 26 जुलाई, 2019 तक चलेगा। राज्‍यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।

विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार उन्‍नीस दिवसीय सत्र में सदन की कुल 15 बैठकें होंगी जिसमें महत्‍वपूर्ण

शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 26 जून तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 27 जून तक प्राप्‍त की जावेंगी, जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यान आकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 3 जुलाई से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जायेंगी।

उल्‍लेखनीय है कि पन्‍द्रहवीं विधान सभा का यह तृतीय सत्र होगा।
Tags :