🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एमपी रेरा ने किया नया प्रावधान

👤
DD
👁 2361 व्यूज
📍 Bhopal
एमपी रेरा ने किया नया प्रावधान
पार्टनरशिप डीड में जोडऩा होगा उत्तरदायी होने का क्लाज

7 जून 2019। एमपी रेरा ने पार्टनरशिप डीड में भू-संपदा के पंजीयन के लिये नया प्रावधान जोड़ दिया है। इस संबंध में एमपी रेरा द्वारा कहा गया है कि रेरा द्वारा पाया गया है कि पार्टनरशिप फर्म के प्रमोटर के द्वारा प्रोजेक्ट के रेरा में पंजीयन हेतु प्रस्तुत होने वाले आवेदन-पत्रों में पार्टनरशिप डीड में फर्म के विघटन की दशा में आवंटितियों के हित की सुरक्षा के लिये प्रावधान प्राय: नहीं होते हैं।

इसलिये निर्णय लिया गया है कि रेरा में प्रोजेक्ट के पंजीकरण के समय पार्टनरशिप डीड में विघटन के संबंध में यह प्रावधान जोड़ा जाये यथा "परन्तुक - पार्टनरशिप एक्ट की धारा 42 बी अनुसार रेरा अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण होने के पूर्व फर्म का विघटन नहीं किया जायेगा एवं फर्म के सभी भागीदारी संयुक्त रुप से एवं पृथक-पृथक प्रोजेक्ट की पूर्णता के लिये आबंटियों के प्रति उत्तरदायी होंगे।"

दरअसल एमपी रेरा को यह प्रावधान इसलिये करना पड़ा है क्योंकि रेरा पंजीयन वाली फर्में प्रोजेक्ट पूर्ण होने के पहले अपना विघटन कर देती हैं। इससे प्रोजेक्ट के प्रति जवाबदारी तय करने में दिक्कत आती है। उक्त नये प्रावधान को पंजीयन के समय जोडऩे से यह दिक्कत नहीं आयेगी।







- डॉ. नवीन जोशी

Tags :