🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बिग-बी के साथ काम करना काफी रोमांचक था

👤
Deepti
👁 20743 व्यूज
📍 Mumbai
बिग-बी के साथ काम करना काफी रोमांचक था


तापसी पन्नू एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. तापसी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले एक सॉफ्टवेर प्रोफेशनल तथा मॉडलिंग का काम करती थी. तथा अभी हाल फ़िलहाल देखा जाए तो यह अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म 'पिंक' में एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं।



आपको बता दे कि तापसी पन्नू ने फिल्म 'पिंक' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम किया है। अपनी फिल्म 'पिंक' को लेकर एक्साइटेड दिख रही तापसी ने कहा कि उन्हें इस अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में जरा भी डर नहीं लगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हस्ती के साथ काम करने को लेकर डरी हुई थीं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चर्चा के दौरान आगे बताया, 'नहीं, यह मौका डरावना नहीं था।



वास्तव में यह रोमांचक था, मैं बिल्कुल भी घबराई नहीं थी, मैं बहुत एक्साइटेड थी। मैंने उनके साथ उन मुश्किल सीन्स को पर्दे पर साझा करने का आनंद लिया।' तापसी (23) का कहना है कि 73 वर्षीय अमिताभ के साथ काम करने में उन्हें एक नई ऊंचाई मिली है।
Tags :