🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने ली विधान सभा सदस्‍यता की शपथ

👤
DD
👁 2648 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने ली विधान सभा सदस्‍यता की शपथ
10 जून, 2019। पन्द्रहवीं विधानसभा के उप चुनाव में छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य कमल नाथ, मुख्‍यमंत्री द्वारा सादे कार्यक्रम में आज विधानसभा सदस्यता की शपथ ली गई।



विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 23 मई, 2019 को निर्वाचित सदस्य कमल नाथ को विधान परिषद सभागार में आज विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा सदस्य नामावली में हस्ताक्षर किए।



उल्लेखनीय है कि दीपक सक्सेना,सदस्य द्वारा अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने के कारण छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र रिक्त हुआ था जिस पर सम्पन्न उप चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कमल नाथ निर्वाचित हुए हैं। शपथ ग्रहण अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविन्‍द सिंह, विधान सभा उपाध्‍यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे, पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं राज्‍य सभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह सहित मंत्रिमण्‍डल के सदस्‍य एवं विधायकगण उपस्थित रहे। ए.पी. सिंह, प्रमुख सचिव द्वारा प्रारंभ में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्‍तुत कर कार्यक्रम का संचालन किया गया।
Tags :