🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रबी और खरीफ के बीच उगाई जाने वाली...

👤
DD
👁 2727 व्यूज
📍 Bhopal
रबी और खरीफ के बीच उगाई जाने वाली...


उड़द और मूंग की खरीदी का कैलेण्डर जारी



10 जुलाई 2019। वर्ष की दो प्रमुख फसलों रबी और खरीफ के बीच उगाई जाने वाली जायद फसल के अंतर्गत उड़द और मूंग की प्राईस सपोर्ट स्कीम में कृषि उपज मंडियों में खरीदी हेतु राज्य सरकार ने कैलेण्डर जारी कर दिया है।



ज्ञातव्य है कि रबी और खरीफ के बीच ग्रीष्मकालीन फसलें उगाई जाती हैं जिन्हें जायद फसलें कहा जाता है। अब इन जायद फसलों में उड़द और मूंग की खरीदी हेतु राज्य सरकार ने जो कैलेण्डर जारी किया है ,उसके अन्तर्गत उड़द की बोआई फरवरी अंत से मार्च तक है और कटाई का समय 15 मई से जून के प्रथम सप्ताह तक है। कृषि उपज मंडियों में इनकी सर्वाधिक आवक जून से जुलाई तक रहती है। इसीलिये इनकी खरीदी जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई तक की जायेगी।



इसी प्रकार, मूंग की बोआई फरवरी अंत से मार्च तक होती है और कटाई 15 मई से जून के प्रथम सप्ताह तक होती है। कृषि उपज मंडियों में इनकी सर्वाधिक आवक अक्अूबर से दिसम्बर तक होती है इसलिये इनकी भी मंडियों में खरीदी हेतु जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई तक निर्धारित किया गया है।



उल्लेखनीय है कि प्राईज सपोर्ट स्कीम में इन फसलों की समर्थन मूल्य पर मंडियों में खरीदी की जाती है। जो भावंतर आता है उसका फ्लेट 500 रुपये प्रति क्विंटल अजग से किसानों को दिया जाता है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि उड़द एवं मूंग की जायद फसलों की मंडियों में प्राईज सपोर्ट स्कीम के तहत खरीदी का कैलेण्डर शासन स्तर पर जारी हुआ है। अब इसकी खरीदी हेतु मंडियों को निर्देश जारी करेंगे। पिछली सोयाबीन खरीदी का भावांतर अभी तक किसानों को भुगतान नहीं हुआ है।







- डॉ. नवीन जोशी
Tags :