🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शासकीय जल संरचना फूटने पर खेती की

👤
DD
👁 2719 व्यूज
📍 Bhopal
शासकीय जल संरचना फूटने पर खेती की
नुकसानी पर भी मिलेगी किसानों को सहायता



13 जुलाई 2019। अब प्रदेश के किसानों को शासकीय जल संरचना फूटने पर होने वाली फसल हानि पर भी सरकार से मुआवजा मिलेगा। इसके लिये राजस्व विभाग ने अपने राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन कर उसे प्रभावशील कर दिया है। इस नये प्रावधान को सभी विभागों को भेज दिया गया है।



राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजस्व पुस्तक परिपत्र में प्राकृतिक प्रकोपों पर सहायता के संबंध में पहले प्रावधान था कि प्राकृतिक प्रकोपों जैसे अतिवृष्टि, ओला, असमय वृष्टि (बेमौसम वर्षा), पाला, शीतलहर, कीट-इल्ली, टिड्डी आदि, बाढ़, आंधी, तूफान, भूकम्प, सूखा एवं अग्रि दुर्घटनाओं से फसल की नुकसानी तथा जनहानि और पशु हानि होने पर सहायता दी जायेगी। परन्तु अब इसमें नया प्रावधान जोड़ दिया गया है कि "कभी-कभी शासकीय जल संरचना फूट जाने से भी खेतों में पानी भर जाने के कारण कृषकों की फसल की नुकसानी होती है।"



उक्त नये प्रावधान के तहत अब शासकीय जल संरचना फूटने से फसल हानि को भी प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के समान आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस नवीन आदेश को 27 मई,2019 से लागू किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।



ज्ञातव्य है कि प्रदेश में गत वर्षों में वर्षाकाल में कुछ बांघों के फूटने से खेतों में पानी भरने एवं फसलों के नष्ट होने की घटनायें हुई हैं। परन्तु राजस्व पुस्तक परिपत्र में इसके लिये सहायता देने का प्रावधान नहीं होने से किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं मिल पाती थी। इसी कारण से यह नया प्रावधानल जोड़ा गया है ताकि इस बार वर्षाकाल में किसी शासकीय जल संरचना के फूटने से खेती को नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।



? डॉ. नवीन जोशी
Tags :