🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश के न्यायालयों में बढ़ा स्टाम्प शुल्क

👤
DD
👁 2317 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के न्यायालयों में बढ़ा स्टाम्प शुल्क
30 अगस्त 2019। प्रदेश के न्यायालयों में फाईल किये जाने वाले ज्ञापनों में लगने वाला स्टाम्प शुल्क अर्थात कोर्ट फीस बढ़ गयी है। अब यह कोर्ट फीस उच्च न्यायालय में 50 रुपये के स्थान पर 100 रुपये तथा जिला न्यायालयों/सिविल न्यायालयों एवं अन्य प्राधिकरणों/अधिकरणों में 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये लगेगी।



इसीलिये बढ़ाई कोर्ट फीस :

राज्य सरकार वर्ष 1982 से अधिवक्ताओं के लिये कल्याणकारी योजनायें चला रही है। चूंकि इस दौरान मुदर्रास्फीति में अत्यधिक वृध्दि हो गई है तथा अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनायें गंभीर रुप से प्रभावित हो रही थीं इसीलिये पिछले विधानसभा सत्र में राज्य सरकार ने अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक पारित किया और अब राज्यपाल लालजी टण्डन ने इसे स्वीकृति देकर इसे कानूनी रुप दे दिया है।







-डॉ. नवीन जोशी
Tags :