🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बकरों की ऑनलाइन मंडी

👤
Admin
👁 20229 व्यूज
📍 बिलासपुर
बकरों की ऑनलाइन मंडी
सितम्बर 12, 2016। बकरीद के चलते कुर्बानी के पहले लोगों में सोशल साइट के माध्यम से बकरों की ऑनलाइन बिक्री का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले दो सालों से लोग सोशल साइट का उपयोग कर रहे हैं। कुर्बानी का पर्व 13 सितंबर को मनाया जाएगा और इसके लिए मुस्लिम समाज के साथ ही अन्य समाज के लोग बकरों की बिक्री के लिए ओएलएक्स और क्विकर सहित विभिन्न सोशल साइट का उपयोग कर रहे हैं। पर्व की तैयारियां जोरों पर है। बाजार के साथ ही सोशल साइट में भी बकरों की बिक्री जमकर हो रही है। बिक्री के लिए लोग बकरे की नस्ल सहित सभी जानकारियों के लिए साइट्स पर फोटो डाल रहे हैं।



5000 से 35 हजार तक कीमत



लोग अब हाईटेक हो रहे हैं और इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। इस वजह से सोशल साइट का उपयोग किया जा रहा है। शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोग भी सोशल साइट का उपयोग अपने बकरों की बिक्री के लिए कर रहे हैं। सोशल साइट में बकरों की कीमत 5 हजार से लेकर 35 हजार तक है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें अच्छी कीमत मिली थी और इस बार भी अच्छी कीमत की उम्मीद है। वहीं कुछ लोगों के बकरों का सौदा भी हो गया है। इससे उनमें काफी उत्साह है।



अच्छा माध्यम



तालापारा निवासी टाटा शोरूम में काम करने वाले अब्दुल समीर का कहना है कि दूसरी बार कुर्बानी के पर्व के लिए बकरे का विज्ञापन ओएलएक्स में डाला है। उनका कहना है कि ऑनलाइन अच्छा माध्यम है। पहली बार मिले रिस्पांस को देख दूसरी बार भी "प्रयास किया है।



पहली बार किया प्रयास



बीकॉम फाइनल के स्टूडेंट अग्रसेन चौक निवासी अहमद का कहना है कि और लोग भी ऑनलाइन बिक्री के लिए पोस्ट करते हैं। उन्हें देखकर भाई ने भी बकरे का डिटेल व फोटो पोस्ट किया है। मिली अच्छी कीमत महाराणा "प्रताप चौक निवासी और हिंदूजा फाइनेंस में काम करने करने वाले विकास का कहना है कि कुर्बानी के पर्व के लिए बकरों की बिक्री के लिए पहले भी सोशल साइट का उपयोग कर चुके हैं। इस बार दो बकरे बिक चुके हैं। किया है।
Tags :