🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

हृदय रोग के खतरे को कम किया जाना संभव हैः डाॅ. पंकज मानोरिया

👤
DD
👁 2298 व्यूज
📍 Bhopal
हृदय रोग के खतरे को कम किया जाना संभव हैः डाॅ. पंकज मानोरिया
इस वर्ष माय हार्ट, योर हार्ट के संदेश के साथ मनेगा विश्व हृदय दिवस



27 सितम्बर 2019। हृदय रोग आज दुनिया की नंबर वन जानलेवा बीमारी है। लेकिन इस सच्चाई से मायूस होने की जरूरत नहीं है हमारे जीवन में कुछ छोटे बदलाव करके, हम हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते है।, साथ ही साथ इससे पीड़ित लोगों केे जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और अगली पीढ़ी के लिए एक अच्छा उदाहरण स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए हमें अपने और अपने प्रियजनों के दिल की देखभाल का कदम आज ही उठाना होगा। इसी बात को ध्यान में रखकर माय हार्ट, योर हार्ट थीम पर विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है।



यह बात आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ़. पंकज मानोरिया ने दी। उन्होंने कहा कि जहां एक और शोधकर्ता और चिकित्सक इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहें हैं तो दूसरी ओर हमें भी उनकी इस लड़ाई में अपने और अपने लोगों के दिलों की देखभाल के जरिये जुड़कर हार्ट हीरो बनना होगा।



उन्होंने एक फिल्मी गीत की पंक्ति दिल तो बच्चा है जी... का उदाहरण देकर कहा कि चिकित्सा जगत खासकर दिल की चिकित्सा के मामले में इस पंक्ति का बहुत बड़ा नाता है। हममें से ज्यादातर लोगों को यह बात पता नहीं होती कि हमारी शारीरिक उम्र की तुलना में हमारे दिल की उम्र कई साल कम या ज्यादा हो सकता है। जब दिल की समस्या को लेकर युवावस्था के लोग मेरे पास आते हैं तो 80 प्रतिशत तक मामलों में एक युवा का दिल 55 साल का निकलता है। दिल की उम्र का पता कुछ जांचों के माध्यम से किया जाता है।

डाॅ. मानोरिया ने कहा कि शहर में जगह-जगह चल रहे हुक्का लाउंज युवाओं को मौत की ओर ले जा रहे हैं। हुक्का में सिगरेट से कही अधिक तंबाकू का धुंआ फेफड़ों में पहुंचता हो जोकि ज्यादा घातक होता है। यही वजह है कि आज हार्ट अटैक के 10 में से 2 मरीज 40 साल से कम उम्र के होते हैं।



उन्होंने दिल को जवां बनाये रखने के लिए संतुलित भोजन लेने, नमक का सेवन कम करने, नियमित व्यायाम करने, ताजे फल व सब्जियां खाने, स्मोकिंग और अल्कोहल से दूर रहने, सदा मुस्कुराते रहने और तनाव से बचने की सलाह दी। हार्ट डिसीज के लक्षणों के बारे में उन्होंने बताया कि तेजी से सांस लेना या बहुत कम सांस आना, सोने में दिक्कत महसूस होना, हाई ब्लड प्रेशर रहना और जल्दी थक जाना व शरीर में उर्जा की कमी महसूस होना आदि हृदय रोग की ओर इशारा करते हैं।
Tags :