🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शिवराज सिंह चौहान बोले- मुख्‍यमंत्री बनने के बाद गाल और चेहरा पिचक गया

👤
Radhika
👁 18881 व्यूज
📍 बड़वारा
शिवराज सिंह चौहान बोले- मुख्‍यमंत्री बनने के बाद गाल और चेहरा पिचक गया
शिवराज सिंह चौहान 11 साल से मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद पर हैं

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सीएम बनने के बाद वे कमजोर हो गए हैं। उनके गाल पिचक गए हैं। उन्‍होंने कटनी जिले के बड़वारा में अंत्‍योदय मेले में रविवार को सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। शिवराज सिंह चौहान 11 साल से मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद पर हैं। सभा में उन्‍होंने कहा, "आप ने कैसे कैसे मुख्यमंत्री देखे होंगे, जिनके गाल लाल हो जाते थे, मोटे हो जाते थे। मगर वे ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके गाल और चेहरा पिचक गया है।? यहां पर शिवराज ने 40 करोड़ रुपये की की लागत के कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्‍होंने लोगों से लोगों से भाजपा का साथ देने की मांग करते हुए कहा, "मैं विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दूंगा, आप बस साथ देने का रिकॉर्ड बनाएं।"



मुख्‍यमंत्री ने सभा के दौरान किसानों को ट्रेक्‍टर, छात्राओं को साइकिल और उज्‍जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर बांटे। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि कई वर्षों से निर्धन व्यक्ति जिस भूमि पर रह रहा है, उसके नाम पट्टा दिया जाएगा। अपना मकान बनवाने के लिए निर्धन को एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगले दो साल में शहर में 5 और ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख पक्‍के मकान बनाए जाएंगे। साथ ही मनरेगा के भुगतान के लिए बैंक कर्मचारी घर पर आएंगे। शिवराज सिंह चौहान इस समय मध्‍य प्रदेश में कई जगहों पर अंत्‍योदय मेलों का आयोजन करा रहे हैं। शिवराज सिंह के नेतृत्‍व में भाजपा ने मध्‍य प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। यहां पर साल 2018 में चुनाव होने हैं।
Tags :